ओडिशा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 लोग घायल…

भुवनेश्वर: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस के पलटने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना तुमुंिसघा पुलिस थानाक्षेत्र के कांतिओकटेनी इलाके के पास हुई, जब चालक नहर वाली कीचड़ भरी सड़क पर 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।

उन्होंने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब बस ढेंकनाल जिले के परजांग से भुवनेश्वर जा रही थी और सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल र्किमयों की मदद से अनलाबरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।’’ एक घायल यात्री सुभास्मिता महालिक ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने सामान्य मार्ग से हटकर ‘शॉर्टकट’ अपनाया, जिससे दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि तुमुंिसघा पुलिस थाने के कर्मचारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button