कांग्रेस के भीतर ही एक गुट रच रहा सिद्धरमैया को हराने की साजिश ; वरुणा से हारेंगे : भाजपा नेता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 May 2023 07:39 PM
कांग्रेस के भीतर ही एक गुट रच रहा सिद्धरमैया को हराने की साजिश ; वरुणा से हारेंगे : भाजपा नेता
ऑडियो सुनें

मंगलुरु/ नयी दिल्ली. कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्पष्ट बहुमत हासिल करने का विश्वास जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और दक्षिण कन्नड़ से सांसद नलिन कुमार कटील ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से हार जाएंगे क्योंकि कांग्रेस के भीतर ही एक गुट अपने वरिष्ठ नेता के खिलाफ साजिश रच रहा है..

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”कांग्रेस के भीतर एक गुट वरुणा विधानसभा क्षेत्र से सिद्धरमैया को हराने की साजिश रच रहा है.”.

कांग्रेस ने सिद्धरमैया और शिवकुमार का वीडियो जारी किया, जुगलबंदी दिखाने की कोशिश, आठ मई (भाषा) कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पद के अपने दोनों प्रबल दावेदारों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार का वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों के बीच बेहतरीन जुगलबंदी होने का संदेश देने का प्रयास किया गया है. पार्टी ने दो दिनों के भीतर यह वीडियो दो हिस्सों में जारी किया है. सोमवार को वीडियो का दूसरा हिस्सा जारी किया. इसमें दोनों नेता कांग्रेस के चुनावी अभियान के बारे में बातें करते देखे जा सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu