‘मुट्ठीभर उपद्रवी’ पश्चिम बंगाल की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे : राज्यपाल बोस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 08:19 PM
‘मुट्ठीभर उपद्रवी’ पश्चिम बंगाल की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे : राज्यपाल बोस
ऑडियो सुनें

कोलकता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस ने सोमवार को कहा कि मुट्ठी भर ‘उपद्रवी’ राज्य की शांति और सौहार्द को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व परिस्थिति, अभूतपूर्व कार्रवाई की मांग करती है और संविधान के दायरे में रहकर हर संभव कदम उठाया जाएगा.

बोस ने कहा, ” राज्य में यहां-वहां मौजूद कुछ उपद्रवी शांति और सौहार्द भंग करना चाहते हैं एवं यह अहम है कि लोगों का विश्वास फिर से बहाल किया जाए.” राज्यपाल ने कहा कि लोगों के पास ”शांति और सौहार्द का अधिकार ” है और इसलिए शांति कक्ष की शुरुआत की गई.

उन्होंने कहा कि राजभवन में शांति कक्ष की स्थापना सरकार और जनता के बीच आवश्यक कड़ी स्थापित करने के लिए की गई.
राजभवन द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि ”लोगों द्वारा बंगाल में चुनाव पूर्व आपराधिक धमकी के बारे में कई ज्ञापन मिले थे” जिसको ध्यान में रखते हुए शांति कक्ष की स्थापना की गई है. बयान में कहा गया कि शांति कक्ष उसे मिलने वाली शिकायतों को उचित कार्रवाई के लिए सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu