तीन से साल चीन की जेल में बंद महिला पत्रकार को साल में सिर्फ 10 घंटे ही धूप में खड़े होने की अनुमति…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 11:58 AM
तीन से साल चीन की जेल में बंद महिला पत्रकार को साल में सिर्फ 10 घंटे ही धूप में खड़े होने की अनुमति…
ऑडियो सुनें

बींिजग: चीन में जासूसी के जुर्म में दोषी ठहराई गईं चीनी-ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार ने एक पत्र के माध्यम से जेल की स्थितियों को बताया है और कहा है कि उन्हें साल में सिर्फ 10 घंटे धूप में खड़े होने की इजाजत है। गिरफ्तारी के तीन साल होने पर पत्रकार चेंग लेई ने अपने देश आॅस्ट्रेलिया के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा के आरोपों में दोषी पाया गया था। हालांकि उन्हें अभी सज़ा नहीं सुनाई गई है। वह चीन के सरकारी प्रसारक में काम करती थी।

लेई (48) ने पत्र में कहा है कि जब से उन्हें हिरासत में लिया गया है, उन्होंने कोई पेड़ नहीं देखा है और वह सूरज की रोशनी से भी महरूम हैं। यह पत्र लेई के सहयोगी निक कॉयले ने साझा किया है। पत्र में लेई ने कहा, ह्ल मेरी कोठरी में एक खिड़की के जरिए सूरज की किरणें आती हैं लेकिन मैं साल में सिर्फ 10 घंटे के लिए ही धूप में खड़ी हो सकती हूं।ह्व आॅस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने कहा कि राष्ट्र लेई और उनके परिवार का समर्थन करना जारी रखेगा तथा देश उनके हितों और कल्याण का हिमायती है।

वॉन्ग ने एक बयान में कहा कि लेई का संदेश ‘हमारे देश के लिए उनके गहरे प्रेम’ को स्पष्ट करता है और आॅस्ट्रेलिया के सभी लोग चाहते हैं कि वे अपने बच्चों और परिवार से मिलें। उन्होंने लेई के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार न्याय, प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और मानवीय व्यवहार के बुनियादी मानकों को पूरा करने की मांग की। लेई जब 10 साल की थीं तब अपने परिवार के साथ आॅस्ट्रेलिया चली गई थीं और और सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के साथ काम करने के लिए चीन लौटी थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav