अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 01:09 PM
अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश दुनिया की कई हस्तियां पहुंचने वाली हैं। अब अयोध्या के दर्शन का इंतजार कर रही भारत की आम जनता के लिए भी भारतीय रेलवे जल्द बड़ा तोहफा दे सकता है। खबर है कि सरकार करीब 200 खास ‘आस्था स्पेशल’ ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

देश के हर राज्य से ये ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कुछ ऑपरेशनल स्टॉपेज होंगे। कहा जा रहा है कि ये ट्रेनें देश के कई छोटे-बड़े स्टेशनों से अयोध्या धाम को जोड़ेंगी। बीते साल दिसंबर में ही अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन ट्रेनों की बुकिंग सिर्फ IRCTC यानी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के जरिए ही की जा सकेगी। इसके अलावा बुकिंग के दौरान लगने वाले रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्जेज, कैटरिंग चार्जेज, सर्विस चार्ज और वस्तु एवं सेवा कर या GST भी लागू होंगे। राम मंदिर समारोह के बाद ये ट्रेनें शुरू होने की संभावनाएं हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav