विजयवाड़ा: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नजीर, विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।
अब्दुल नजीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Feb 2023 03:34 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यपालों की नियुक्ति की, ओम माथुर को बड़ा राज्य मिला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सभी को बधाइयां
- 2 डबल मर्डर : जादू-टोने के शक में माँ बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर
- 3 जल सत्याग्रह शुरू : गंगरेल बांध में 78 डूब प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हाईकोर्ट का आदेश का भी पालन नहीं
- 4 पुंछ में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम: लैंडमाइन धमाके में लश्कर कमांडर समेत चार आतंकियों के मारे जाने की खबर
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav
Tags: