जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस कर्मी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Jun 2023 02:32 PM
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस कर्मी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक सशस्त्र पुलिस कर्मी को कथित तौर पर जमीन पर गिराने और उस पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (किश्तवाड़) खलील पोसवाल के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने जिले के संग्रामभाटा गांव के राकीन जिया को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि घटना का संज्ञान लेने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कथित घटना मंगलवार को जेलना गांव में उस समय हुई जब सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात पुलिसकर्मी ने जिया को एआरटीओ से दुर्व्यवहार करने से रोकने की कोशिश की थी। पुलिस कर्मी पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। जिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav