दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि युवक की पहचान श्लोक त्रिपाठी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी धोखाधड़ी के कृत्यों में पहले भी शामिल रहा है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है।

आरोपी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर यह धमकी दी थी। गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था।

गाजियाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान त्रिपाठी को शनिवार को पकड़ लिया गया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब उसने फोन किया तब वह नशे में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button