हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगे अभिनेता संजय दत्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Nov 2022 07:33 PM
हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगे अभिनेता संजय दत्त
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता संजय दत्त हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगे. निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
दत्त (63) अभिनेता दीपक मुकुट के सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के साथ अपने बैनर थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये बतौर प्रोड्यूसर इसका समर्थन करेंगे. निर्माताओं ने एक बयान में कहा, वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत सचदेवा द्वारा लिखी इस फिल्म को सिद्धांत सचदेवा ही निर्देशित करने वाले हैं.

फिल्म में काम करने वाले कलाकारों में अभिनेता सनी सिंह, अभिनेत्री मौनी रॉय, पलक तिवारी, आसिफ खान शामिल हैं.
संजय दत्त ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे उस फिल्म का समर्थन करने में खुशी हो रही है, जिसकी मुझे तलाश थी. यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का सटीक मिश्रण है, जिसमें ठंडक और रोमांच का सही संतुलन है. मैं दीपक मुकुट के जैसा प्रोडक्शन सहयोगी पाकर बहुत खुश हूं, जिनकी सिनेमाई दृष्टि और आदर्श मेरे साथ मेल खाते हैं.’’ दत्त ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से फिल्म जगत में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना चाहता था.’’ मुकुट ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता के साथ साझेदारी से खुश हैं क्योंकि वह दोनों एक ही ‘‘रचनात्मक दृष्टि’’ साझा करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu