अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने उद्यमी सोहेल कथूरिया से की सगाई

मुंबई. अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उद्यमी सोहेल कथूरिया से सगाई कर ली है. अभिनेत्री (31) ने सोशल मीडिया पर कथूरिया की ओर से मिले विवाह प्रस्ताव की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उद्यमी एफिल टॉवर के सामने घुटनों के बल बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजÞर आ रहे हैं.

मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अभी और हमेशा के लिए.’’ कथूरिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट में कहा, ‘‘तुम्हें बहुत सारा प्यार…मेरी जÞंिदगी. अभी और हमेशा के लिए.’’ अभिनेता वरुण धवन, अनुष्का शेट्टी, खुशबू सुंदर, ईशा गुप्ता और करण टैकर सहित फिल्म जगत के सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी.

मीडिया की खबरों के मुताबिक, दोनों चार दिसंबर को राजस्थान में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे. मोटवानी ने टेलीविजन शो ‘देस में निकला होगा चांद’ से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘सोन परी’ में दिखाई दीं. उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई…मिल गया’ में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button