आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता-पिता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 06 Nov 2022 06:55 PM
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता-पिता
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए. आलिया (29) और रणबीर ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी. आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है… और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है.’’ आलिया और रणबीर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी. आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया.

रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की और बच्ची को आशीर्वाद दिया. आलिया की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘कितनी खुशी का दिन है. इस लाजवाब एवं खूबसूरत तोहफे के लिए जिंदगी की बहुत आभारी हूं. आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. हम इस खुशी को समेट नहीं पा रहे.’’ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी आलिया-रणबीर को शुभकामनाएं देते हुए बुआ बनने पर खुशी व्यक्त की.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आज सबसे अधिक खुशी का दिन है.’’ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और जोया अख्तर समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों और प्रशंसकों ने आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने की बधाई दी.

अक्षय ने आलिया के पोस्ट पर लिखा, ‘‘बधाइयां, आलिया एवं रणबीर. बेटी के जन्म से बड़ा सुख दुनिया में और कोई नहीं. आप सभी के लिए शुभकामनाएं.’’ करीना कपूर खान ने लिखा, ‘‘मेरी छोटी आलिया, उससे मिलने को उत्सुक हूं.’’ फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया-रणबीर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल प्यार से भर गया है…. दुनिया में आपका स्वागत है बच्चीङ्घ, आपके लिए ढेर सारा प्यारङ्घ.. मैं नाना बनने की खुशी महसूस कर रहा हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu