भारत-पाक को तनाव से बचने व बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करेगा अमेरिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Apr 2024 08:24 PM
भारत-पाक को तनाव से बचने व बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करेगा अमेरिका
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. भारत और पाकिस्तान को तनाव से बचने और अपने लंबित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए अमेरिका प्रोत्साहित करेगा और “स्थिति के बीच में नहीं पड़ेगा”. विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताहांत सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए दृढ़ दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा था कि आतंकवादी अगर भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो करारा जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग गए तो भारत उन्हें पड़ोसी देश में घुसकर मार गिराएगा.

भारत सरकार के एजेंट द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान के अंदर हत्याएं किए जाने से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को कहा, “हम इस मुद्दे पर मीडिया में आई खबरों पर नजर रख रहे हैं. रेखांकित आरोपों पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है.” मिलर ने कहा कि अमेरिका “इस स्थिति के बीच में नहीं पड़ने वाला” है, वह दोनों पक्षों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करेगा.” राजनाथ सिंह की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पाकिस्तान ने उनके भड़काऊ बयान की आलोचना की है और कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के अपने इरादे और क्षमता के प्रति दृढ़ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu