अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र नहीं, परिवारवाद की राजनीति खतरे में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 09:23 PM
अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र नहीं, परिवारवाद की राजनीति खतरे में
ऑडियो सुनें

कौशांबी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गयी हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा क­ िलोकतंत्र खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘आपका परिवार’ तथा परिवारवाद की राजनीति खतरे में हैं. शाह ने कौशाम्बी महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्­टीकरण के तीन नासूरों से घेरकर रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी को पराजित कर दिया है, इसलिए ‘‘आप डरे हुए हैं.’’ उन्होंने लोगों से समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण कल्याण के लिए 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनने का आ’’ान किया.

शाह ने कहा, ‘‘वे कहते हैं क­ िलोकतंत्र खतरे में है, (लेकिन) बंधु लोकतंत्र खतरे में नहीं है, आपका परिवार खतरे में है. भारत की अवधारणा खतरे में नहीं है, बल्कि परिवारवाद की अवधारणा, ‘परिवारवाद’ की आपकी राजनीति खतरे में है. भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि आपके परिवार का राजवंश खतरे में है.’’ गांधी ने पिछले महीने ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर ‘क्रूर हमला’ किया जा रहा है और देश के संस्थानों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है. उनके इस बयान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी.

भाजपा ने गांधी पर विदेशी धरती पर देश का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया और इसके लिए माफी की मांग की, लेकिन गांधी ने कहा कि उनका यह रुख कि भारत के लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, सभी को ‘ज्ञात’ है. शाह ने इस मौके पर लोगों से एक सवाल भी पूछा कि क्या इस देश के किसी नेता को विदेश में देश का अपमान करना चाहिए? गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल बाबा, कौन डरता है? राहुल बाबा यहां मैदान खुला पड़ा है, मैदान आप तय कर लें भारत में कहीं भी, भाजपा वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं.’’

उन्­होंने कहा, ”(आप) किस प्रकार की राजनीति भारत में लाना चाहते हैं, आपको क्या लगता है कि देश की जनता कुछ समझती नहीं है. देश की जनता देखती भी है और समझती भी.” शाह ने कहा, ”(पिछले) 10 साल से आपके पास नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं है. राहुल बाबा इस बार फिर मोदी जी की ‘300-पार’ (300 से अधिक लोकसभा सीट पर जीत) के साथ सरकार बनने जा रही है.” शाह ने कहा, “मोदी जी ने देश को समृद्ध बनाया है और दुनिया में देश का गौरव भी बढ़ाया है और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’. मैं इन कांग्रेसियों को बताना चाहता हूं कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई और, जब भी मोदी जी को गालियां दी जाती हैं, जनता ने इन गालियों के ‘कीचड़’ में और दमदार तरीके से ‘कमल’ खिलाया है .”

शाह ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्­होंने कहा, ”हम सभी चाहते थे कि अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर बने. कांग्रेस इसे लटकाकर रखे हुए थी, समाजवादी पार्टी (सपा) इस मुद्दे पर भटका रही थी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस मुद्दे को अटकाकर रखा था. मोदी जी ने मंदिर की आधारशिला रखी और जल्द ही आप भगवान राम को उनके मंदिर में विराजमान देखेंगे.” शाह ने यह भी कहा कि 2014 में, उत्तर प्रदेश के लोगों ने मोदी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को एकमुश्त वोट देकर, सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया था.

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2017 में, जब मैं भाजपा प्रमुख था, तब भाजपा ने (उप्र विधानसभा चुनाव में) रिकॉर्ड 325 सीटें जीती थीं और मोदी जी ने योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया. इसके बाद, 2019 के आम चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस एक हो गए, लेकिन ये सब हार गये और मोदी जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गये. इसके बाद 2022 (उप्र विधानसभा चुनाव) में आपने योगीजी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया.’’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ”कल ही संसद का सत्र समाप्त हुआ है, आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ था कि देश का बजट सत्र बिना चर्चा किये समाप्­त हो गया हो. विपक्ष के नेताओं ने सत्र चलने नहीं दिया, कारण था- राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाना. यह कानून कौन लाया? मनमोहन ंिसह (पूर्व प्रधानमंत्री) लालू प्रसाद यादव (राजद प्रमुख) को बचाने के लिए कानून सुधारना चाहते थे, लेकिन राहुल जी ने उनको रोका. सूरत की अदालत ने राहुल जी को सजा दी, सजा होते ही (सदन की) सदस्यता चली जाती है, चाहे कोई भी हो. लेकिन इस पर कांग्रेस वालों ने काले कपड़े पहनकर पूरी संसद ठप कर दी.” उन्­होंने कहा कि अब तक 17 विधायकों/सांसदों की सदस्यता जा चुकी है, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं.

शाह ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहता हूं, कानून का पालन करना हर नागरिक का धर्म होता है. आप तो सांसद थे तो इस सजा को चुनौती देते, अदालत में लड़ते, लेकिन देश की संसद का वक्­त आपने बलि चढ़ा दिया, इस देश की जनता आपको कभी माफ नही करेगी.’’ शाह कौशांबी महोत्सव की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्­होंने 612 करोड़ रुपये की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्­यास किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद 24 मार्च को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu