अमित शाह ने लोगों से अरुणाचल प्रदेश में ‘‘भारत के पहले गांव’’ किबितू की यात्रा करने का किया आग्रह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 07:35 PM
अमित शाह ने लोगों से अरुणाचल प्रदेश में ‘‘भारत के पहले गांव’’ किबितू की यात्रा करने का किया आग्रह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोगों से अरुणाचल प्रदेश में ‘‘भारत के पहले गांव’’ किबितू की यात्रा कर उसकी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और उसके इतिहास से प्रेरणा लेने का आग्रह किया. शाह ने 10 अप्रैल को किबितू का दौरा किया और रात भर वहीं रुके थे. यह गांव चीन की सीमा के साथ भारत की सबसे पूर्वी अग्रिम चौकी है.

गांव में बर्फ से ढके पहाड़, झरने, नदी और घाटियां दिखाते हुए शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, ‘‘भारत के पहले गांव किबितू की यात्रा के दौरान खूबसूरत नजारों को कैद किया. अरुणाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सुंदरता का वरदान प्राप्त है. मैं सभी से अरुणाचल प्रदेश, विशेष रूप से किबितू की यात्रा करने का आग्रह करता हूं, ताकि इसके इतिहास से प्रेरित हों और प्रकृति के चमत्कारों से चकित हो जाएं.’’ अपनी यात्रा के दौरान गृह मंत्री ने कहा था कि किबितू को भारत का आखिरी गांव नहीं बल्कि पहला गांव कहा जाना चाहिए क्योंकि देश में सबसे पहले सूरज की किरणें इस गांव पर पड़ती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu