Asian Games : कमलजीत-सुरुचि का सोने पर निशाना, 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया स्वर्ण; एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा, एक रजत पदक भी भारत की झोली में

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 10:23 AM
Asian Games : कमलजीत-सुरुचि का सोने पर निशाना, 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया स्वर्ण; एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा, एक रजत पदक भी भारत की झोली में

ऑडियो सुनें

 एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आज शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया। दोनों ने क्वालिफिकेशन में 587-29x का स्कोर कर एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बनाया था।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में पहले स्वर्ण का इंतजार खत्म हो गया है। भारत ने इस एशियाड में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया और शूटिंग में ओवरऑल 10 पदक जीत लिए हैं।

कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके ठीक बाद 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन पुरुष टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, नीरज और रुद्रांक्ष की तिकड़ी ने भारत को रजत पदक दिलाया। यानी आज भारत को शूटिंग में एक स्वर्ण और एक रजत समेत दो पदक आए।

By Navabharat News Group