Asian Games 2026, भारत का दमदार अंदाज, छठे दिन स्क्वॉश, पिस्टल शूटिंग और टेबल टेनिस में एक एक मेडल पक्के, झोली में कुल 17 मेडल आ चुके

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 08:29 AM
Asian Games 2026, भारत का दमदार अंदाज, छठे दिन स्क्वॉश, पिस्टल शूटिंग और टेबल टेनिस में एक एक मेडल पक्के, झोली में कुल 17 मेडल आ चुके

ऑडियो सुनें

एशियन गेम्स 2026 में आज भारत का दमदार आगाज हुआ। टेबल टेनिस के बाद स्क्वॉश में भी मेडल पर मुहर लग गई है. जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना मेडल तय कर लिया. ये भारत का 19वां मेडल होगा.

टेबल टेनिस में भी भारत का एक मेडल पक्का हो गया है. टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में भारत के मानुष शाह और दिया चिताले ने ये जबरदस्त सफलता दिलाई. दोनों ने अपने क्वार्टर फाइनल में चौथी रैंक हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी को हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

पिस्टल शूटिंग में भारत के लिए अच्छी खबर है. मिक्स्ड डबल्स के क्वालिफिकेशन राउंड में कमलजीत और सुरुचि ने 587 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. क्या पिस्टल शूटिंग में मेडल का सूखा खत्म होगा?

स्विमिंग से भी भारत के लिए उत्साहवर्धक खबर आई है. मेंस 200 मीटर बैकस्ट्रोक में भारत के ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल फाइनल में पहुंच गए हैं. ऋषभ ने हीट-1 में दूसरा, जबकि उत्कर्ष ने हीट-3 में चौथा स्थान हासिल किया था.

स्क्वॉश में मिक्स्ड डबल्स का क्वार्टरफाइनल शुरू हो गया है, जिसमें भारत की ओर से अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन की जोड़ी मुकाबले में उतरी है. उनका सामना फिलीपीन्स की जोड़ी से हो रहा है.

भारत के कई एथलीट आज भी दावेदारी पेश करेंगे और देश की मेडल टैली को में इजाफा करने की कोशिश करेंगे. फिलहाल शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का क्वालिफिकेशन जारी है, जिसमें भारत के लिए कमलजीत और सुरुचि दावेदारी पेश कर रहे हैं.

वहीं एथलेटिक्स में महिलाओं का हेप्टाथलॉन जारी है, जिसमें फिलहा लंबी कूद का एक्शन चल रहा है. इसमें भारत की ओर से पूजा और अनामिका दावेदारी पेश कर रहे हैं. आज भारत के लिए एथलेटिक्स, निशानेबाजी, इक्वेस्ट्रियन और वेटलिफ्टिंग में सीधे मेडल दांव पर हैं. इसके अलावा, कबड्डी में भारत की महिला और पुरुष टीमें सेमीफाइनल में फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी. वहीं, महिला हॉकी टीम मेजबान जापान से भिड़ने वाली है.

भारत एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 17 मैडल के साथ 15वें स्थान पर है. इकलौता गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता है. इसमें महिलाओं की 10,000 मीटर इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है. सीमा ने 16 साल बाद भारत को इस इवेंट में मेडल दिलाया है.

By Navabharat News Group