
जापान में चले रहे एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। आज सोमवार, 21 सितंबर को दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी देश के लिए और मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
भारत ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं रुद्राक्ष पाटिल ने बेहतरीन निशानेबाजी के दम पर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय शूटिंग की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर रेखांकित किया है। वहीं मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तारियाल जीतकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।
वह पहले ही भारत के लिए एक मेडल पक्का कर चुकी हैं और अब जीतकर फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगी। टेबल टेनिस में भी भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारतीय महिला टीम सुबह और पुरुष टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी, जबकि पुरुषों की कबड्डी टीम जापान और महिला कबड्डी टीम बांग्लादेश से मैच खेलेगी।
बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का सामना बांग्लादेश से होगा और मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) में भारत के सुमित का मुकाबला बुनजोंग सिंसिरी से होगा।
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में भारत के दो मेडल पक्के हो गए हैं। रुद्राक्ष पाटिल दूसरे और हिमांशु ढिल्लों तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। चीन के शेंग लिहाओ 211.6 अंक के साथ सबसे आगे चल रहे हैं और वह गोल्ड मेडल जीतने के दावेदार हैं। जबकि रुद्राक्ष पाटिल 210.6 अंक के साथ दूसरे और हिमांशु ढिल्लों 210.0 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब सारा ध्यान मैच के आखिरी दौर पर है, जहां ये पता चलेगा कि पाटिल और ढिल्लों कौन-सा मेडल जीतते हैं।
रुद्राक्ष पाटिल शूटिंग में 14 शॉट के बाद पहले नंबर पर
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 14 शॉट के बाद भी भारत के रुद्राक्ष पाटिल पहले स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि चीन के शेंग लिहाओ ने 10.9 का बेहतरीन शॉट लगाकर दोनों के बीच के अंतर को कम कर दिया है। रुद्राक्ष 148.2 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि शेंग 147.7 अंक के साथ उनसे सिर्फ 0.5 अंक पीछे दूसरे नंबर पर हैं। भारत के हिमांशु ढिल्लों 147.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं और मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं।
एशियन गेम्स में भारत की सुचिका तरियाल ने महिलाओं की 60kg ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।
सेमीफाइनल में मिली इस हार के साथ ही सुचिका की गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद भले ही टूट गई हो, लेकिन उन्होंने भारत के लिए इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में MMA में मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।



