दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने दी बधाई, बोले- पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 21 Sep 2026 10:39 AM
दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने दी बधाई, बोले- पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती
ऑडियो सुनें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। इसके बाद बॉलीवुड से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने भी दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

आदित्य धर ने खास अंदाज में दी बधाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के निर्देशक आदित्य धर ने दीपिका और रणवीर को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी आ गईं!’ साथ ही उन्होंने परिवार में आई नन्ही बेटी के लिए प्यार और खुशियों की कामना की।

कई सितारों ने दी शुभकामनाएं

दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। करीना कपूर, कृति सेनन और रवीना टंडन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कपल के लिए शुभकामनाएं साझा कीं।

सोशल मीडिया पोस्ट से दी खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। कपल ने बच्ची के पैरों के निशान वाली तस्वीर साझा की। दोनों पहले से बेटी दुआ के माता-पिता हैं।

बेटी के जन्म से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया।

दीपिका और रणवीर के आगामी प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले समय में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह एटली की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘राका’ का भी हिस्सा हैं। वहीं, रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news