राजधानी रायपुर स्थित एप्पल स्टोर से 1.89 करोड़ के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में राजधानी पुलिस ने सफलता हासिल की है।
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने आई नेक्स्ट एप्पल स्टोर से 1.89 करोड़ रुपए के 173 नग मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने इंदौर रेंज से गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में चोरी की घटना में तीन शातिरों के शामिल होने की बात सामने आई है. दो अन्य की तलाश जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने आई नेक्स्ट एप्पल स्टोर से 1.89 करोड़ रुपए के 173 नग मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने इंदौर रेंज से गिरफ्तार किया है.
जानते चलें कि एप्पल स्टोर में चोरी की 31 अक्टूबर की रात हुई थी. दूसरे दिन सुबह मैनेजर दुकान खोलने पहुंचा तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर एक तरफ से उठा हुआ है. इसके बाद मैनेजर ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी. मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने पर पाया कि आरोपी शॉप से 173 नग कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए हैं. साथ ही एप्पल स्टोर में लगा डीवीआर भी निकालकर अपने साथ ले गए. इस कारण आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी.
वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को आशंका थी कि चोरी की घटना में बिहार के शातिर चादर गैंग का हाथ है. पुलिस को भगत सिंह चौक के पास तीन संदिग्धों के स्पष्ट सीसीटीवी फूटेज मिले. फूटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तो आरोपियों के मध्यप्रदेश के कंजर गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई.