VIDEO : सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, ‘आपातकाल के दौरान चाचा का ज़िक्र करने पर स्कूल में एक बच्चे को थप्पड़ मारा था : प्रियंका गांधी, और भी बहुत से खुलासे जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 24 Nov 2026 03:57 PM
VIDEO : सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, ‘आपातकाल के दौरान चाचा का ज़िक्र करने पर स्कूल में एक बच्चे को थप्पड़ मारा था : प्रियंका गांधी, और भी बहुत से खुलासे जानिए
ऑडियो सुनें

कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक विशेष बातचीत की वीडियो जारी किया है। हालांकि यह अंग्रेजी में है लेकिन खुद राहुल गांधी ने बहुत कुछ खुलासा किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा सातवां जन्मदिन उतना भागयशाली नही रहा क्योंकि वह हादसों के साल में गुजर गया।

इसी तरह 2004 के फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत मिली, तो कुछ को खुशी हुई। राहुल गांधी शायद उस फैसले की बात कर रहे हैं जिसमें सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया था।

पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक खास मकसद था। इसमें राहुल गांधी इशारा कर रहे हैं कि यह एक षडयंत्र भी हो सकता था।

और 500 से ज़्यादा पन्नों के बावजूद, माँ ने अपनी किताब में कुछ बातें शामिल नहीं की हैं।

प्रियंका और मैं अपनी माँ के साथ बैठकर इन सब पर बात की। उन यादों में वापस जाने से वह खुशी, वह हंसी और उस समय महसूस किया गया दर्द – सब फिर से ताज़ा हो गया।

माँ का अपनापन खोजने का सफर बहुत सारे प्यार और भयानक त्रासदियों से भरा रहा है और उन्होंने इन सबका सामना पूरी गरिमा और हिम्मत के साथ किया है।

राजनीति से परे, यह कहानी है परिवार, प्यार, यादों और अपनों को खोने की। सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका को उनके निजी पलों के बारे में बात करते हुए सुनना, हमें सार्वजनिक जीवन के पीछे छिपी मानवीय भावनाओं की याद दिलाता है।

देखिए वीडियो

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group