Asian Games 2026 Live: महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद जीता सोना, मुक्केबाजों ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, कुल 75 मैडल हुए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 02 Oct 2026 06:36 PM
Asian Games 2026 Live: महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद जीता सोना, मुक्केबाजों ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, कुल 75 मैडल हुए

ऑडियो सुनें

ए​शियन गेम्स में आज भारत के लिए आज का दिन अभी तक काफी ऐतिहासिक रहा है। आर्चरी में महिला रिकर्व टीम ने साउथ कोरिया के दबदबे को खत्म करते हुए पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। वहीं मिक्स्ड रिकर्व टीम भी इन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। पुरुष रिकर्व टीम के हिस्से सिल्वर आया है।

भारत और चीन की महिला हॉकी टीम के बीच खेले गए फाइनल के चौथे क्‍वार्टर में भी दोनों टीम कोई कोई नहीं कर पाईं। ऐसे में भारत ने फाइनल 1-0 से जीतकर गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया। भारत की ओर से इकलौता गोल लालरेम्सियामी ने किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद हॉकी में गोल्‍ड जीता है।

भारतीय खिलाड़ी सुजीत कलकल ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा फ़ाइनल में शानदार वापसी करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता।

ताजिकिस्तान के अब्दुलमज़िद कुदिएव के खिलाफ़ मुक़ाबले में, कलकल 100 सेकंड बाकी रहते हुए 2-9 से नौ अंक पीछे थे। इसके बाद उन्होंने कई सफल ‘टेकडाउन’ करके मुक़ाबले का रुख़ बदल दिया और खेल खत्म होने में 11 सेकंड बाकी रहते हुए जीत पक्की कर ली। उनकी यह जीत 2026 खेलों में भारत का पहला कुश्ती गोल्ड मेडल था और 2018 में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के खिताब जीतने के बाद इस खेल में देश की पहली जीत थी।

दीपांशी कजाकिस्तान की बायानोवा के खिलाफ महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला 11-4 से हार गईं।

आज 2 अक्टूबर 1997 को जन्मीं लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर भारत को गोल्ड मेडल का तोहफा दिया. जापान के निशियो में खेले गए एशियन गेम्स के महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में लवलीना ने चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले (Unanimous Decision) से हरा दिया.

29 साल की लवलीना के इस गोल्ड के साथ भारत का एशियन गेम्स में महिला बॉक्सिंग गोल्ड का 12 साल का इंतजार खत्म हुआ. इससे पहले 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग में गोल्ड जीता था. लवलीना एशियन गेम्स बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.

भारतीय पुरुष टीम ने सेपकटकरा में कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जापान से 15-12, 15-13 से हार मिली। जापान ने 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस पदक के साथ भारत के पदकों की संख्या 72 हो गई है। अब तक भारत ने 12 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य जीते हैं।

 

By Navabharat News Group