ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 03 Nov 2022 08:09 PM
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को दस लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

क्वीन्सलैंड पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्टूबर 2018 को केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गयी. बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत नर्स राजंिवदर सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है लेकिन वह कॉर्डिंगली की हत्या के दो दिन बाद देश से चला गया और अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को यहीं छोड़ गया.

क्वीन्सलैंड पुलिस अब सिंह की तलाश में उसकी मदद करने वाले नागरिक को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश कर रही है. यह क्वीन्सलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े इनाम की पेशकश है. एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा इनाम होगा. सिंह मूल रूप से पंजाब के बुत्तर कलां का रहने वाला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu