भुल्लर भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ, सात भारतीयों ने कट में जगह बनाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Nov 2022 01:08 PM
भुल्लर भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ, सात भारतीयों ने कट में जगह बनाई
ऑडियो सुनें

रबात: गगनजीत भुल्लर ने अंतरराष्ट्रीय सीरीज मोरक्को गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे दौर में एक अंडर 72 का कार्ड खेला और वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। एशियाई टूर में नौ बार के विजेता भुल्लर 36 होल के बाद इवन पार के स्कोर पर हैं और वह सप्ताहांत में सात भारतीयों की अगुवाई करेंगे। भुल्लर अभी संयुक्त 27वें स्थान पर हैं।

कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में एसएसपी चौरसिया (73-74) और अमन राज (74-73) संयुक्त 32वें, ज्योति रंधावा (73-75) संयुक्त 39वें, विराज मडप्पा (75-74) और करणदीप कोचर (75-74) संयुक्त 50वें तथा अजितेश संधू (74-76) संयुक्त 62वें स्थान पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों में वीर अहलावत (76-79), एस चिक्कारंगप्पा (79-77) और हनी बैसोया (76-81) कट से चूक गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav