राष्ट्रपति बाइडन ने प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Apr 2024 12:52 PM
राष्ट्रपति बाइडन ने प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता
ऑडियो सुनें

सैन जुआन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने की प्रक्रिया के तहत हुए प्यूर्टो रिको का प्राइमरी चुनाव रविवार को जीत लिया।

प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने 65 में से 36 डेलीगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) को भी चुना जिन्हें अगस्त के अंत में शिकागो में होने वाले ‘राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक सम्मेलन’ में भेजे जाने की संभावना है।

बाइडन ने प्यूर्टो रिको प्राइमरी चुनाव में 91.3 प्रतिशत मत प्राप्त कर 55 डेलीगेट का समर्थन हासिल कर लिया।
इस साल की शुरुआत में, प्यूर्टो रिको की डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चार्ली रोड्रिग्ज ने कहा था कि वह अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वोट डालने के इच्छुक द्वीप के लोगों के लिए नवंबर में एक प्रतीकात्मक चुनाव कराने की कोशिश करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav