क्या अमेरिका मजबूत, बहुजातीय, बहुधार्मिक लोकतंत्र बना रहेगा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 May 2024 12:59 PM
क्या अमेरिका मजबूत, बहुजातीय, बहुधार्मिक लोकतंत्र बना रहेगा…

ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस की एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका में अब से छह माह बाद राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है और ऐसे में इस साल असली प्रश्न यह है कि क्या अमेरिका एक मजबूत, बहुजातीय, बहु-धार्मिक लोकतंत्र बना रहेगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन की घरेलू नीति संबंधी सलाहकार नीरा टंडन ने भारतीय अमेरिकियों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में यह बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “इस वर्ष वास्तविक प्रश्न जिसका भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, यह है कि क्या हम एक मजबूत, बहुजातीय, बहु-धार्मिक लोकतंत्र बने रहेंगे जहां हममें से अनेक का स्वागत किया जाता है, हम सभी अमेरिकी आकांक्षाओं का हिस्सा हैं या क्या हम उससे पीछे हटना शुरू कर दें।”

टंडन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक गहन क्षण है न केवल आपकी भागीदारी के लिए बल्कि आपके नेतृत्व के लिए भी। चुनाव में शामिल होना जरूरी है। इसमें लगे रहना महत्वपूर्ण है लेकिन अधिक से अधिक लोगों को राजनीतिक प्रक्रिया में लाना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रश्न वास्तव में बहुत गंभीर तरीके से हमारे सामने है।”

उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में आभारी हूं कि इस देश ने मेरे आगे बढ़ने का स्वागत किया है। मैं भारतीय अमेरिकियों और सभी अमेरिकियों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्हाइट हाउस में काम करने में सक्षम होने पर बहुत सम्मानित महसूस करती हूं।” दो दिवसीय यह वार्षिक कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav