
धर्मशाला: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होना था, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी मैच में टॉस तक नहीं हो सका है। इतना तय है कि मैच होता है तो पूरे 50 ओवर का नहीं हो सकेगा। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम शाम 6:32 है।
मैच का इंतजार जारी
धर्मशाला में अभी भी बारिश हो रही है और मौसम में सुधार नहीं हुआ है।
स्थिति में नहीं हुआ सुधार
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच का टॉस अभी तक नहीं हो सका है और इसका इंतजार बढ़ता जा रहा है। धर्मशाला में बारिश हो रही है जिस कारण मैच शुरू नहीं हो पा रहा है। पहले की तुलना में बारिश थोड़ी कम हुई है, लेकिन मैदान पर कवर्स अभी भी मौजूद हैं।
बारिश अब भी जारी
धर्मशाला में बारिश अभी भी जारी है और मौसम में कुछ परिवर्तन देखने नहीं मिला है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में टॉस भी नहीं हो सका है। मैदानकर्मी ग्राउंड पर सुपरसोपर्स चला रहे हैं, लेकिन बारिश लगातार हो रही है। धर्मशाला में बादल छाए हुए हैं।



