असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच र्किमयों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Jun 2026 03:22 PM
असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच र्किमयों की मौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-32 परिवहन विमान के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के पांच र्किमयों की मौत हो गई। वायुसेना ने बताया कि विमान सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने एक बयान में कहा, ”जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच र्किमयों की मौत पर भारतीय वायुसेना गहरा दुख व्यक्त करती है।”

मृतक र्किमयों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत ंिसह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है। वायुसेना ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह ”दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav