Big Breaking : छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी होंगे सिद्धार्थ शम्भू, राम माधव तमिलनाडु एंड उत्तराखंड प्रभारी बने, देखिए 31 राज्यों के प्रभारी की सूची

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 03:11 PM
Big Breaking  : छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी होंगे सिद्धार्थ शम्भू, राम माधव तमिलनाडु एंड उत्तराखंड प्रभारी बने, देखिए 31 राज्यों के प्रभारी की सूची

ऑडियो सुनें

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू होंगे।

अपनी प्रखर वक्ता शैली और आक्रामक राजनीतिक रणनीति के लिए जानी जाने वाली स्मृति ईरानी की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी आलाकमान ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए राज्य में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी के बाद स्मृति ईरानी जल्द ही रायपुर का दौरा करेंगी और प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भावी रणनीतियों पर मंथन करेंगी।

भाजपा ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी की लिस्ट जारी की है। हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को दी गई है। इससे पहले डॉ. सतीश पूनिया जुलाई 2024 से हरियाणा प्रभारी थे। बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दे दिया गया था।

भाजपा के महासचिव राम माधव को तमिलनाडु एंड उत्तराखंड प्रभारी बनाया गया है.

इसी तरह विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश के प्रभारी होंगे, तरुण चुग को गुजरात प्रभारी बनाया गया है।

जबकि सतीश पूनिया जम्मू—कश्मीर एंड पंजाब के प्रभारी होंगे।

खबर का अपडेट होना जारी है

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 EXCLUSIVE : मणिपुर फिर जला : इंफाल, कांगपोकपी और नोनी जिलों में कुकी-नगा के बीच भारी गोलीबारी, एक मौत, मुक्ति में कई घर जलाए जाने की खबर, नवभारत की विशेष रपट
  2. 2 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  3. 3 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  4. 4 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
By Navabharat News Group