Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 04:22 PM
Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी

ऑडियो सुनें

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ की आदिवासी विधायक गोमती साय को गुजरात राज्य का सह प्रभारी उनके साथ ही अजय महावर भी सह प्रभारी बनाए गए हैं। गुजरात के प्रभारी के रूप में तरूण चुघ को जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ से पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखण्ड का सह प्रभारी बनाया है।

श्रीमती साय पर पार्टी आलाकमान ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए गुजरात राज्य में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की जिम्मेदारी सौंपी है। साय वर्तमान में पत्थलगांव (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। श्रीमती साय वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद (लोकसभा सदस्य) चुनी गई थीं। विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के बाद वह पत्थलगांव से विधायक हैं। इसके साथ ही वह सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। श्रीमती साय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई बार मिल चुकी हैं।

विधायक गोमती साय को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से प्रदेशभर के नेता भौंचक्क है। सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या वे सरोज पाण्डे की विकल्प बनकर उभरी हैं। सरोज पाण्डे फिलहाल भाजपाई राजनीति में नेपथ्य में हैं।

यह भी जान लें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू होंगे।

By Navabharat News Group