मणिपुर में समाधान नहीं चाहती भाजपा, विवाद को लंबा खींचने का प्रयास: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:06 PM
मणिपुर में समाधान नहीं चाहती भाजपा, विवाद को लंबा खींचने का प्रयास: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले का समाधान नहीं चाहती और इसे लंबा खींचना चाहती है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शांति की अपील कब करेंगे? उन्होंने ट्वीट किया, ”मणिपुर 49 दिनों से जल रहा है. क्या इसके 50वें दिन (मंगलवार को) प्रधानमंत्री इस संकट के बारे में एक भी शब्द बोले बिना विदेश रवाना हो जाएंगे?”

वेणुगोपाल ने दावा किया, ”सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, हजारों बेघर हो गए, कई गिरजाघरों और पूजास्थलों को नष्ट कर दिया गया. राज्य का प्रशासन खुद समस्या का हिस्सा है, समाधान नहीं है. अब हिंसा मिजोरम तक फैल रही है.” उनका कहना है, ”पिछले कई दिनों से मणिपुर के नेता प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं. लापरवाही के हर गुजरते दिन के साथ यह विश्वास पक्का होता जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा इस विवाद के समाधान में नहीं, बल्कि इसे लंबा खींचने में दिलचस्पी रखते हैं.”

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ”स्वयंभू विश्वगुरु ‘मणिपुर की बात’ कब सुनेंगे? वह देश से बात कब करेंगे और शांति की अपील कब करेंगे? वह शांति बहाली में विफल रहने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री की जवाबदेही कब मांगेंगे? मणिपुर में डेढ़ महीने पहले मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu