भाजपा नीत केन्द्र सरकार संविधान बदलने पर तुली है: प्रियंका वाद्रा

गोड्डा. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार संविधान को बदलने पर तुली हुई है और उसने पिछले 10 वर्ष में संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को कमजोर किया है. वाद्रा ने गोड्डा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि केंद्र की नीतियों का विरोध करने वाले सभी लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा,” अगर वे (भाजपा) दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे और आरक्षण में कटौती करेंगे. उन्होंने पिछले 10 वर्ष में लोकतंत्र के साथ-साथ संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को भी कमजोर कर दिया है.” वाद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार से भिन्न कांग्रेस की नीतियों का उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों को मजबूत करना है. उन्होंने कहा,” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठे मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भिजवा दिया. उनकी पत्नी कल्पना शेरनी की तरह लड़ रही हैं….पहले कानून बनाने के लिए संसद में बहस होती थी लेकिन अब वे (भाजपा नेता) विपक्ष पर हमला करते हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button