त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 03 Jul 2025 02:23 PM
त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
ऑडियो सुनें

अगरतला: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के 44 वर्षीय विधायक को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई।

नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई।
मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आॅफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक मंत्री हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital