भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को उनकी घोषित योजनाओं को लागू करने की चुनौती दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 07:31 PM
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को उनकी घोषित योजनाओं को लागू करने की चुनौती दी

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ‘तुष्टिकरण’ का कदम बताते हुए इसकी आलोचना की. एक संवाददाता सम्मेलन में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी ने केजरीवाल को ‘महिला सम्मान योजना’ सहित उनके द्वारा घोषित योजनाओं को लागू करने की चुनौती दी और कहा कि फिलहाल कोई आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है.

केजरीवाल ने सोमवार को फरवरी में ‘आप’ के सत्ता में लौटने के बाद सभी हिंदू मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए 18,000 रुपये मासिक मानदेय की घोषणा की थी. बांसुरी ने कहा कि आप सरकार फंड की कमी के कारण महीनों से मस्जिदों के इमामों को 18,000 रुपये का भुगतान नहीं कर पाई है और फिर भी केजरीवाल चुनाव से ठीक पहले पुजारियों और ग्रंथियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों में पुजारियों और ग्रंथियों को कोई मानदेय क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव के समय वह उन्हें ‘छल’ के तरीके से मानदेय देने का वादा कर रहे हैं.

By Yogesh Kumar Sahu