भाजपा ने शिवकुमार, कर्नाटक के अधिकारियों की बैठक में सुरजेवाला की उपस्थिति पर सवाल उठाया

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक निजी होटल में कर्नाटक सरकार और बीबीएमपी के अधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी पर सवाल उठाया.

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर बैठक की एक तस्वीर साझा की, जिसमें सुरजेवाला शिवकुमार के बगल में बैठे दिख रहे हैं, जहां कर्नाटक सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश सिंह, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे. तस्वीर में दिख रहा है कि ऊर्जा मंत्री के जे जॉर्ज, आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान, शिवाजी नगर के विधायक रिजवान अरशद भी वहां मौजूद थे.

भाजपा की कर्नाटक इकाई के मुताबिक, बैठक एक निजी पांच सितारा होटल में हुई. भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ”एटीएम सरकार का राज क्या है?’ एटीएम सरकार की शांगरी-ला होटल, बेंगलुरु में गुप्त बैठक हुई? कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का बीबीएमपी के वरिष्ठ अधिकारियों से क्या लेना-देना, जिनका राज्य सरकार या बीबीएमपी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है?” ट्वीट में कहा गया, ”क्या यह 85 प्रतिशत डील फिक्सिंग की बैठक है? कृपया मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार जवाब दें.” कांग्रेस की प्रदेश इकाई या सुरजेवाला की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button