हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 May 2024 09:14 PM
हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी
ऑडियो सुनें

सिरसा. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में ”बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई” के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की बृहस्पतिवार को आलोचना की. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,” पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जिसकी कीमत यहां के युवाओं को चुकानी पड़ रही है.” उन्होंने कहा,”जनता बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से तंग आ चुकी है और एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है.” प्रियंका ने कहा,” प्रदेश में पार्टी की जबरदस्त लहर है. कांग्रेस राज्य की सभी सीटें भारी अंतर से जीतेगी.” प्रियंका ने इससे पहले हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो का नेतृत्व किया.

शोडशो लगभग एक घंटे तक जारी रहा और इस दौरान प्रियंका, सैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़ी रहीं और उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया. हरियाणा में प्रियंका का यह पहला रोड शो है. रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का ध्वज लिए हुए थे और उन्होंने ”कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए. साथ ही प्रियंका पर फूल बरसाए. कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है. तंवर पहले कांग्रेस में थे और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu