राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है भाजपा: खरगे

खरगे ने 21 दलों को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में हाल के घटनाक्रम का हवाला देते हुए भाजपा पर प्रहार किया.
खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपालों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है और वे विधायिका का अपमान नहीं कर सकते.

लेकिन वे दिल्ली के अपने आकाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं ताकि भाजपा विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता (उत्पन्न) हो सके. यह खतरनाक बात है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है और संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में न सिर्फ अपने अभिभाषण का कुछ हिस्सा नहीं पढ़ा बल्कि उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लिखित भाषण से इतर कही गई बातों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया.

खरगे ने 21 दलों को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले 21 राजनीतिक दलों को श्रीनगर में 30 जनवरी को होने वाले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने इन दलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में यह भी कहा कि उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अंिहसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी.

खरगे ने कहा, ‘‘मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हों. यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को सर्मिपत है जिन्होंने घृणा और ंिहसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में इसी दिन अपना जीवन खोया था.’’

खरगे ने कहा, ‘‘इस समारोह में हम घृणा और ंिहसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अंिहसा का संदेश प्रसारित करने तथा स्वतंत्रता, समता, बंधुता और सबके लिए न्याय रूपी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारा देश संकट का सामना कर रहा है, लोगों के मुद्दों से व्यवस्थित ढंग से ध्यान भटकाया जा रहा है तो यह यात्रा एक ताकतवर आवाज के रूप में सामने आई है. मैं आशा करता हूं कि आप लोग उपस्थित होंगे और इस संदेश को मजबूती देंगे.’’

खरगे ने दावा किया कि जब देश आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है तथा विपक्ष की आवाज को संसद और मीडिया में दबाया जा रहा है तो उस समय यात्रा लोगों को जोड़ रही है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है. पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी. श्रीनगर में 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button