भाजपा कुछ नेताओं के फायदे के लिए LIC, राष्ट्रीयकृत बैंकों के पैसे का इस्तेमाल कर रही : ममता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Feb 2023 06:39 PM
ऑडियो सुनें

पूर्व वर्धमान. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कुछ नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा लोगों के पैसे का इस्तेमाल कर रही है. पूर्व वर्धमान जिले में एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आम बजट को लेकर निशाना साधा और कहा कि बुधवार को बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई.

बनर्जी ने कहा, ‘‘ केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई…कुछ लोगों को फोन करके उनसे कई हजार करोड़ रुपये (बाजार में) लगाने को कहा गया.’’ केंद्रीय बजट को ‘‘झूठों से भरा’’ करार देते हुए बनर्जी ने कहा कि 2024 में होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनजर केंद्र बडेÞ-बड़े दावे कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu