भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाये हुये है: गिरिराज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Jan 2024 12:31 PM
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाये हुये है: गिरिराज
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड (जद-यू) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज ंिसह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व ‘‘बिहार की राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुये है।’’

ंिसह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नीतीश कुमार वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस बिहार में महागठबंधन सरकार की गठबंधन सहयोगी हैं। हमारा केंद्रीय नेतृत्व स्थिति पर नजर रखे हुये है…. हमारे केंद्रीय नेता तदनुसार निर्णय लेंगे।’’

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से शुक्रवार को जब संवाददाताओं के भाजपा के रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘‘जहां तक जद(यू) या नीतीश कुमार का सवाल है, राजनीति में दरवाजे स्थायी तौर पर बंद नहीं रहते, आवश्यक्ता पड़ने पर दरवाजे खुल भी सकते हैं। लेकिन वे खुलेंगे या नहीं यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है।’’

इसी तरह की बात भाजपा के विधान परिषद सदस्य दिलीप जायसवाल ने कही। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा शीर्ष नेतृत्व स्थिति पर नजर रखे हुए है…और वे तदनुसार निर्णय लेंगे। मुझे लगता है कि सभी को अभी इंतजार करना चाहिए। हमारी विधायक दल की बैठक आज शाम चार बजे होने वाली है। हम रविवार को सुबह नौ बजे फिर मिलेंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav