भाकियू नेता राकेश टिकैत को मिली ‘जान से मारने’ की धमकी, शिकायत दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 28 Mar 2022 12:25 PM
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर. किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें अपशब्द भी कहे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने बताय कि पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता के ड्राइवर परजवाल त्यागी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि इस बीच वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिकैत के आवास पर गई और उनसे बात की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav