बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को मिला Y प्लस सिक्योरिटी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 01 Nov 2022 03:39 PM
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को मिला Y प्लस सिक्योरिटी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सलमान खान की सुरक्षा Y+ की गई है. बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को सिक्योरिटी दी गई थी. लेकिन सलमान पर मंडरा रहे खतरे को देखकर मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी अब पहले से ज्यादा टाइट कर कर दी है. सलमान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी.

लेकिन अब मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने सलमान की सेफ्टी को देखते हुए उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी है. सलमान खान के साथ पहले एक पुलिस गार्ड हथियारों के साथ हमेशा रहता था. लेकिन अब सलमान की सुरक्षा को देखते हुए उनके साथ दो पुलिस गार्ड 24 घंटे हथियारों के समेत साथ रहेंगे और दंबग खान को प्रोटेक्ट करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav