बस की ब्रेक फेल, पुल के नीचे गिरा, 10 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 May 2023 01:22 PM
बस की ब्रेक फेल, पुल के नीचे गिरा, 10 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल…
ऑडियो सुनें

जम्मू कश्मीर: यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है।

SSP ने कहा- बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे
जम्मू के SSP चंदन कोहली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी।

मरने वाले एक ही परिवार के
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav