यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 20 की मौत…

मध्य प्रदेश: श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में करीब लगभग 20 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका- बचाव के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए- यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। यहाँ बोराड नदी के पुल से बस नीचे जा गिरी। बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है जिससे लोग हताहत हुए। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button