बिजली चोरी करने के आरोप में 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 12:19 PM
बिजली चोरी करने के आरोप में 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करीब तीन लाख रुपये की बिजली चोरी करने के आरोप में करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरकारी वितरण कंपनी ‘महावितरण’ के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान टिटवाला इलाके में कथित बिजली चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि ‘महावितरण’ कंपनी की शिकायत के आधार पर मुरबाड पुलिस ने बिजली चोरी करने के आरोप में 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav