बागेश्वर बाबा के विरूद्ध टिप्पणी को लेकर कश्मीरी कार्यकर्ता वकार भट्टी के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Jun 2023 09:02 PM
बागेश्वर बाबा के विरूद्ध टिप्पणी को लेकर कश्मीरी कार्यकर्ता वकार भट्टी के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू पुलिस ने एक विशेष समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कश्मीरी कार्यकर्ता वकार भट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय बजरंग दल की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर वकार भट्टी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि भट्टी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” वकार भट्टी के खिलाफ आईपीसी (भारतीय दंड संहिता)की धारा 295 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu