कांग्रेस सांसद के पास से नकदी बरामदगी: भाजपा के पास एक लाख करोड़ रुपये का काला धन होगा- राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 09:42 PM
कांग्रेस सांसद के पास से नकदी बरामदगी: भाजपा के पास एक लाख करोड़ रुपये का काला धन होगा- राउत
ऑडियो सुनें

पुणे. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी नेता के पास से 200 करोड़ रुपये मिलते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के पास एक लाख करोड़ रुपये का काला धन होगा. वह झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और उनके रिश्तेदारों के स्वामित्व वाले डिस्टिलरी व्यवसाय से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग के छापे और वहां से कथित तौर पर अब तक 350 करोड़ रुपये से अधिक की ‘बेहिसाबी’ नकदी मिलने के मामले में बोल रहे थे.

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ”भाजपा छत पर खड़े होकर धीरज साहू के मामले पर चिल्ला रही है, लेकिन (राकांपा के अजित पवार गुट के नेता) प्रफुल्ल पटेल के 400 करोड़ रुपये के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है. मैं इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखूंगा.”

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ” अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी नेता के पास 200 करोड़ रुपये मिलते हैं, तो भाजपा के पास एक लाख करोड़ रुपये का काला धन मिलेगा.” विपक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम का गठबंधन बनाया है, जिसमें राउत की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) एक घटक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu