मवेशी तस्करी: दिल्ली की अदालत ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की ईडी हिरासत 11 दिन बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 07:10 PM
मवेशी तस्करी: दिल्ली की अदालत ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की ईडी हिरासत 11 दिन बढ़ाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल के मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत शुक्रवार को 11 दिनों के लिए बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश रघुवीर ंिसह ने ईडी द्वारा दायर एक अर्जी पर आदेश जारी किया. ईडी ने पूछताछ के लिए मंडल की दो दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया था.

ईडी के विशेष सरकारी वकील नीतेश राणा ने अदालत से कहा कि व्यापक साजिश को उजागर करने के लिए मंडल का अन्य आरोपियों एवं साक्ष्यों से आमना-सामना कराये जाने की जरूरत है. मंडल को पश्चिम बंगाल से लाये जाने के बाद बुधवार रात दिल्ली की एक अदालत में पेश किये जाने पर उन्हें 10 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था. टीमएसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष मंडल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी हैं. मंडल को भ्रष्टाचार के एक संबद्ध मामले में इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu