छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अदालत ने आबकारी अधिकारी त्रिपाठी समेत चार की ईडी हिरासत बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 10:23 PM
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अदालत ने आबकारी अधिकारी त्रिपाठी समेत चार की ईडी हिरासत बढ़ाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने दो हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के एक अधिकारी समेत चार लोगों की ईडी की हिरासत 19 मई तक बढ़ा दी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने राज्य के आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लों उर्फ पप्पू की ईडी हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu