छत्तीसगढ़: नकाबपोश युवक ने दिन दहाड़े छात्रा की गर्दन काटकर हत्या की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 04:10 PM
छत्तीसगढ़: नकाबपोश युवक ने दिन दहाड़े छात्रा की गर्दन काटकर हत्या की…
ऑडियो सुनें

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एक नकाबपोश युवक ने दिन दहाड़े गौरैला थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास एक छात्रा की गला काट कर हत्या कर दी है। हैरानी की बात यह हैं कि इस दौरान किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। जिसके बाद से पूरे नगर में दहशत का माहौल है।

बता दें कि हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हत्या से पहले युवक ने युवती से उसका मोबाइल माँगा और फिर उस पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी हैं और हत्यारे युवक को पकड़ने की कोशिश में जुट गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav