मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Oct 2022 10:13 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है. द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता बच्चन से सौजन्य मुलाकात की. उन्होंने बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की. द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu