मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सस्ती बस सेवा की शुरुआत की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 08:27 PM
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सस्ती बस सेवा की शुरुआत की
ऑडियो सुनें

मल्कानगिरी/भुवनेश्वर. ओडिशा के सुदूर क्षेत्रों के विकास के प्रति अपनी सरकार की कटिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को यहां ‘लोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव’ (एलएसीसीएमआई) के तहत सस्ती बस सेवा शुरू की तथा इस आदिवासी मल्कानगिरी जिले में 793 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की.

मल्कानगिरी जिले की एक दिन की यात्रा के दौरान पटनायक ने जिले में इस योजना के तहत 36 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका लक्ष्य जिला मुख्यालयों तथा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के साथ 111 ग्राम पंचायतों को जोड़ना है. राज्य सरकार इस योजना के तहत 3,178 करोड़ रुपये के आवंटित बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 1000 बसें चलायेगी.

पहले चरण में छह आदिवासी बहुल एवं दुर्गम जिलों– मल्कानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ.ा, कालाहांडी और गजपति के ग्रामीण क्षेत्रों में एलएसीसीएमआई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी . ये बसें पंचायतों एवं प्रखंड मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालयों के बीच चलेंगी. इस सेवा की शुरुआत करते हुए पटनायक ने 10 रुपये का टिकट लिया तथा बस से मल्कानगिरी से एमवी-03 तक दो किलोमीटर तक का सफर तय किया.

मुख्यमंत्री ने कहा, ” मल्कानगिरी मेरे हृदय के बहुत करीब है और मैं चाहता हूं कि राज्य के इस हिस्से के लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो.” उन्होंने कहा कि इस जिले में आवागमन में लोगों को होने वाली परेशानियां की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की शिकायत निवारण बैठक में उन्हें मिली. उन्होंने कहा, ” लोगों को परिवहन सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, मरीज आसानी से अस्पताल पहुंच सकेंगे, विद्यार्थी विद्यालय एवं कॉलेज जा सकेंगे तथा महिलाओं को कार्यालय एवं बाजार जाने में सुविधा होगी.”

ओडिशा में डॉक्टर अधिसूचित अवकाश के दिन ड्यूटी के बदले अन्य दिन ले सकेंगे छुट्टी

ओडिशा के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (ओएमएचएस) अधिकारी अधिसूचित सरकारी अवकाश के दिन ड्यूटी करने के बदले अन्य दिन छुट्टी ले सकते हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव शालिनी पंडित ने बृहस्पतिवार को सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों के लिए यह दिशानिर्देश जारी किया.

इस दिशानिर्देश के अनुसार यदि किसी ओएमएचएस अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित सरकारी अवकाश के दिन ड्यूटी की है तो उन्हें उतने दिन के लिए उसी महीने में छुट्टी लेने की अनुमति होगी बशर्ते संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में पर्याप्त कर्मी उपलब्ध हों.
दिशानिर्देश में कहा गया है कि स्वास्थ्य संस्थान के अधीक्षक या प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को उस महीने के लिए रोस्टर बनाना होगा ताकि सभी कार्यघंटे में र्किमयों की समुचित उपलब्धता हो.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu